Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: digi desk/BHN/ सब टीवी पर आने वाला शो ‘‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’’ में जेठा लाल की पत्नी दयाबेन का किरदार अब बहू ‘‘दिव्यांका त्रिपाठी’’ (Divyanka Tripathi) निभाने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई है कि वह छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली हैं। दिव्यांका को शो में दयाबेन का रोल करने का ऑफर मिला है। जिसे लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका ने ऐसे किसी भी ऑफर से मना कर दिया है और इसे महज अफवाह करार बताया है। इस बारे में उन्होने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘यह एक शानदार शो है और इसकी जबरदस्त फैन फाॅलोइंग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक होउंगी। मैं फ्रेश काॅन्सेप्ट और नई चुनौतियों को देख रही हूॅं।’’ दिव्यांका ने आगे कहा कि इस तरह की अफवाहें ज्यादातर निराधार और बगैर किसी तथ्य के होती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठा लाल की पत्नी दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी माॅं बनने के बाद से ही इस शो से गायब हैं। दो साल बाद भी दिशा अब तक शो के सेट पर नहीं पहुंची हैं। जिसके बाद फैंस को विश्वास होने लगा है कि दिशा वकानी ने इस काॅमेडी सीरियल को अलविदा कह दिया है। इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि दिशा शो में कभी वापस भी लौटेंगीं या नहीं।
टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन से शूटिंग खत्म कर वापस आ गई हैं। आए दिन दिव्यांका सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का प्रोमो रिलीज हुआ। प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही हैं, इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं।